Happy Life
Control Your Mind{mann}
आप अपने मन की बात मानते हैं और उसी के अनुसार काम करते हैं या मन आपकी बात मानता है और आपके अनुसार काम करता है?
यदि आप जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप अपने मन के अनुसार कभी न चलें बल्कि मन को अपने अनुसार चलायें।
दुनिया का प्रत्येक सफल व्यक्ति अपने मन को वश में करके सफलता की ओर बढ़ा चला जाता है।मन को अपने वश में करना बहुत जरुरी है क्योकि मन बहुत चंचल होता है। वह आपको कभी यहाँ तो कभी वहां दौड़ता रहता है और आपको आपके लक्ष्य से दूर ले जाकर भटका देता है।
आपका मन एक रथ के समान होता है जिसको कई घोड़े एक साथ खींचकर ले जा रहे होते हैं।
यदि आप इस रथ पर आराम से बैठे हैं तो यह आपको कहाँ ले जायेगा, कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन यदि आप सभी घोड़ों की लगाम अपने हाथ में लेकर एक सारथी के रूप में चौकस बैठे रहेंगे तो इस रथ को आप अपनी इच्छा के अनुसार गति और दिशा (दे सकते हैं।
मन रुपी रथ के सभी घोड़ों की लगाम आपके हाथ में होने के बाद भी वह आपको भटकाने की कोशिश करेंगे। मान लीजिए यदि आपके सामने कोई problem आकर खड़ी हो जाये तो आपके रथ (मन) का एक घोड़ा उस समस्या का सामना करने को कहेगा तो दूसरा समस्या को देखकर उलटे पांव भाग जाने को कहेगा। इसी प्रकार तीसरा घोड़ा कुछ और कहेगा तो चौथा कुछ और करने को कहेगा
सभी घोड़े अलग-अलग बातें कहेंगे। ऐसा इसीलिए होता है क्योकि समस्या या चुनौती आने पर आपका मन इधर-उधर दौड़ना चाहता है। अब आप किस घोड़े की बात मानेंगे?
मेरे हिसाब से आप किसी की भी बात न मानें और एक बार सभी घोड़ों की लगाम खींचे और जहाँ आप खुद जाना चाहते हैं उस ओर अपने रथ को दिशा प्रदान कर दें। अतः आप अपने मन के मालिक हैं, उसे आदेश दें और जहाँ चाहें वहां ले जाएँ। यदि आप अपने मन को मालिक बना देते हैं और उसका आदेश मानते हैं तो वह आपको भटकाव अर्थात असफलता की ओर ही ले जायेगा।
आपने देखा होगा कि जब कोई नदी बहती है तो उसका बहाव किस ओर होता है?
सीधी सी बात है- अपनी मंजिल की ओर। रास्ते पर बने ढलान नदी को अपनी मंजिल तक पहुंचने में help करते हैं। इन्हीं ढलानों के सहारे बहती हुई नदी अपनी मंजिल अर्थात समुंद्र तक पहुंच जाती है।
इसी तरह आपका मन भी एक बहती हुई नदी जैसा ही है और आपको इसी नदी में डुबकी लगाकर आगे बढ़ते जाना है। रास्ते में आपको ऐसे ढलान बनाने हैं जिसके सहारे आप नदी को सफलता की ओर मोड़ सकें। अतः मन को सही दिशा देना सबसे जरुरी होता है।
मन को काबू करने के तरीके
a. किसी काम को पूरा करने के लिए संकल्प लेना सीखें। आपकी संकल्प शक्ति या इच्छा शक्ति आपको अपने mind पर control रखना सिखाती है।
b. जो भी कार्य करें पूरे आत्मविश्वास के साथ करें। आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस आपके mind पर control रखता है और आपको सफलता के रास्ते से नहीं भटकने देता।
c. मन को शांत रखने की पूरी कोशिश कीजिए। शांत मन भटकता नहीं है और right direction में आपको ले जाता है।
d. “कम सोचें और अच्छा सोचें ” अगर आप इस नियम को अपनाते हैं तो overthinkingसे भी बच जायेंगे और मन के भटकाव को काफी हद तक रोक सकेंगे।
e. Yoga और Meditation रोज करने की आदत डालें। ऐसा करने से मन शांत रहता है और उसे आसानी से सही दिशा में लगाया जा सकता है।
f. अच्छी किताबों को अपना दोस्त बनायें। इसके लिए आप motivational books पढ़ सकते हैं। Books के शब्दों में बहुत शक्ति होती है। यह आपके मन को भटकने से रोकेंगे।
g. यदि आपके पास एक अच्छा daily time table है तो आप उसी के अनुसार काम करेंगे। ऐसे में आपका मन भटकेगा नहीं बल्कि आपके बनाए timetable के हिसाब से चलेगा।
h. खुद को busy रखें। इससे आप फालतू का नहीं सोचेंगे और आपका मन कार्य में लगा रहेगा।
i- बहुत सी अच्छी चीजों के लिए आपका मन करे तो उसके लिए अलग से time रख लें। मनोरंजन, खेल आदि के लिए एक time फिक्स कर दें। ऐसा करने से working time में आपका मन काबू में रहेगा।
j- Present में रहना सीख लें। ऐसा करने से आपका मन न तो future की चिंता करेगा और न ही past में खोया रहेगा।
No comments:
Post a Comment